IS ने 4 शिया लड़को को जलाया जिंदा, VIDEO जारी
IS ने 4 शिया लड़को को जलाया जिंदा, VIDEO जारी
Share:

दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें 4 इराकी शिया लड़ाकों को जिंदा जलाते हुए दिखाया गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में पहले लड़ाकों को जंजीरों में जकड़कर लाया जाता और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया जाता है।

जिंदा जलाए गए लड़ाकों की पहचान 'पॉपुलर मोबलाइजेशन' के लड़ाकों के रूप में हुई है। वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति कहता है, अब बदले का वक्त आ गया है। आज हम उन पर उसी तरह हमला करेंगे जैसा उन्होंने हम पर किया था। उनको हम उसी तरह दंड देंगे करेंगे जैसा हमें दिया गया था। इस वीडियो में एक ऐसी क्लिप भी शामिल हैं, जिसमें एक सुन्नी व्यक्ति को आग लगाते हुए दिखाया गया है।

इस घटना के दौरान एक सरकारी सैनिक आग में झुलसते इंसान को देखते हुए पाया गया है। आपको बा दे की इससे पहले जून महीने में शिया लड़ाकों ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें IS के एक सदस्य को जिंदा जलाते हुए दिखाया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -