विस्फोट की फिराक में था लड़का, गिरफ्तार
विस्फोट की फिराक में था लड़का, गिरफ्तार
Share:

बगदाद। यहां के सुरक्षा अधिकारियों ने एक ऐसे लड़के को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो आत्मघाती विस्फोट की फिराक में एक शिया मस्जिद में घुसने वाला था। लेकिन उस पर सुरक्षा अधिकारियों की नजर पड़ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कुर्दिश मीडिया की खबरों में बताया गया है कि इराक के किरकुक में सुरक्षा अधिकारियों ने 13 वर्ष के एक लड़के को पकड़ा है। वह यहां की एक शिया मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट करने की फिराक में था। सुरक्षा अधिकारियों की नजर लड़के पर पड़ी तो पहले वह अपने आपको बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन जब सुरक्षा अधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो उसने सब कुछ सच उगल दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने मस्जिद में ही ले जाकर सबसे पहले उसके कपड़े उतराये तथा बाद में उस बेल्ट को उतारकर नष्ट कर दिया गया, जिसके माध्यम से वह धमाका करने वाला था।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी तुर्की में एक आत्मघाती धमाका होने की घटना हुई थी। यह धमाका शादी समारोह में हुआ, जिसमें पचास से अधिक लोग मारे गये थे। बताया जाता है कि आत्मघाती विस्फोट करने वाला लड़के की उम्र करीब दस से बारह वर्ष ही थी और यह अच्छे कपड़े पहनकर शादी समारोह में घुसा था। आपको बता दें कि आतंकी संगठन आईएसआईएस बच्चों को प्रशिक्षित कर हमलों के लिये उपयोग में ला रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -