सरकार गिराकर देश पर शरिया कानून थोपना चाहता है ISIS
सरकार गिराकर देश पर शरिया कानून थोपना चाहता है ISIS
Share:

नई दिल्ली : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ ईराक भारत को प्रभावित करने के लिए प्रयास में लगा है। जांच एजेंसी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आईएसआईएस के संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि ISIS भारत सरकार को गिराना और देश में शरिया कानून को थोपना चाहता है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा संदिग्धों से पूछताछ की गई।

आरोपियों ने जानकारी दी है कि ISIS भारत को अस्थिर करना चाहता है और देश में शरिया कानून थोपने का प्रयास किया जा रहा है। संदिग्धों के अनुसार भारतीय पुलिस देश में अपराध को नियंत्रित करने में असमर्थ है।

उन्होंने कहा कि वे आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार एकत्रित करने की तैयारी में थे। यह भी कहा गया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ भी ये आतंकी संपर्क में थे। एनआईए कोर्ट में भी इन आरोपियों को पेश किया गया। बाद में इन्हें 5 फरवरी तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -