ISIS ने दो कैदियों के किये सिर कलम
ISIS ने दो कैदियों के किये सिर कलम
Share:

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संघटन जो दुनिया पर अपनी दहशत मचाना चाहता है उसी भयानक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बुधवार को बताया की उसने एक चीनी और एक नॉर्वे के बंधक की हत्या कर दी है, वहीं दूसरी और सीरियाई गढ़ ISIS की राजधानी रक्का को फ्रांस और रूस के द्वारा हवाई हमलों से तबाह करने और 33 लड़ाकों के मार गिराने की सुचना है।

मॉस्को ने घोषणा की कि उसके युद्धक विमान सीरिया में ISIS के तेल टैकर ट्रकों को निशाना बना रहे हैं। वही ISIS ने कहा कि उसने चीन और नॉर्वे के 2 बंधकों को मार गिराया है। ISIS ने अपनी अंग्रेजी पत्रिका में शवों की तस्वीर भी छापी है। ऐसा मालूम पड़ता है की ये चीनी कैदी फान जिंघुई और नॉर्वे का ओल जोहन ग्रीमस्गार्ड ओफ्साद के शव हैं।

तस्वीर में स्टाम्प जैसे एक कैप्शन में लिखा है, ‘काफिर राष्ट्रों और संगठनों द्वारा छोड़े जाने के बाद मौत की सजा दी गई है। बता दे की ISIS ने हालिया पेरिस हमलो की जिम्मेदारी ली है जिसमे 129 लोगो की मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद से ही दुनिया ISIS से जंग के लिए विचार कर रही है और फ़्रांस ने बताया की वह अभी ISIS के साथ युद्धरत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -