Nov 17 2015 04:21 PM
नई दिल्ली : पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया एकजुट होकर आईएसआई से लड़ने का दम भर रही है। ऐसे में भारत सरकार भी आईएसआई को भारत के लिए बड़ा खतरा मान रही है। इस हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत भी इस खतरे से निपटने की तैयारी में जुटा है।
राजनाथ सिंह ने आईएस को भारत के लिए खतरा मानते हुए कहा कि पेरिस का हमला 7 साल पहले हुए मुंबई हमले जैसा है। नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले में भी 150 से ज्यादा लोगो की जानें गई थी।
सिंह ने कहा कि यह किसी एक देश या मुल्क की समस्या नही है ब्लकि पूरा विश्व इस परेशानी से जूझ रहा है और सभी इसके निशाने पर है। इसलिए सभी को मिलकर लड़ना होगा।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED