माॅस्को में ISIS  के सदस्य ने किया लोगों पर चाकू से हमला
माॅस्को में ISIS के सदस्य ने किया लोगों पर चाकू से हमला
Share:

मॉस्को। रूस में चाकूबाजी की एक घटना को लेकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक ने जिम्मेदारी ली है। हालांकि अधिकारियों ने इसे प्रारंभिक तौर पर आतंकी हमला मानने से इन्कार कर दिया है। आईएसआईएस की प्रचार एजेंसी अमाक के माध्यम से इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ने ली है। हमले में करीब 8 लोग घायल हो गए थे। रूस के सुरगुट शहर में छूरेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को इस्लामिक स्टेट का विद्रोही बताया गया है।

कहा गया है कि कुछ लोगों पर चाकू से एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। ये लोग घायल हो गए। इस तरह से घायल हुए लगभग 7 लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। एजेंसी द्वारा कहा गया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और हमलावर के बीच मुठभेड़ हो गई और माॅस्को से लगभग 2100 किलोमीटर दूर हुई इस मुठभेड़ में आईएसआईएस का सदस्य मारा गया।

इस हमले के हमलावर की पहचान नहीं हुई है। जबकि इसी तरह का एक हमला फिनलैंड के तुर्कू में हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। यह हमला 18 वर्ष के एक मारेक्को निवासी लड़के ने किया था। हमले में करीब 2 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने हमलावर की खोज में कई स्थानों पर छापे मारे। जब हमलावर मिला तो उसके पैर में गोली मारी गई। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया था। पुलिस इस तरह के हमलों को लेकर गंभीर हो गई है।

ISIS का बड़ा आतंकी हमला, वैन अटैक में 13 लोगों की मौत, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

LIVE INDvsSL: भारत ने जीता टॉस, जडेजा की जगह कुलदीप को मौका

इराकी सुरक्षा बलों ने ISIS के 12 आतंकी किए ढेर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -