इंसानों को काटकर ISIS ने मनाई ईद
इंसानों को काटकर ISIS ने मनाई ईद
Share:

सीरिया : आतंकी संगठन आईएस किस हद तक गिर सकता है इसका उदाहरण एक बार फिर बकरीद पर सामने आया है। बताया गया है कि आईएस ने इंसानों को काटकर अपनी ईद मनाई। जिन लोगों को बेरहमी से काटा गया, वे सभी आईएस के बंधक होकर अमेरिकी जासूस बताये जाते है।  इंसानों को काटने का वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है।

विश्वभर में बकरीद मनाते हुये जानवरों की कुर्बानी दी गई थी, लेकिन आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट ने इंसानों को काट डाला। बताया गया है कि जिस तरह से जानवरों को लटकाकर कुर्बानी दी जाती है उसी तरह से आईएस ने इंसानों को हुक से उलटा लटकाकर बलि दे दी।

जिस वीडियो को आईएस की ओर से जारी किया गया है, वह करीब बारह मिनट का बताया गया है और इसमें इंसानों को उल्टा लटकाकर काटते हुये दिखाया जा रहा है। इसके अलावा वीडियो में आतंकी गतिविधियों को भी दिखाते हुये यह कहा गया है कि ये तो हमारे उदाहरण है, एसीे ओर भी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है।

इंसानों को जानवरों की तरह काटने के लिये आईएस ने अपने जल्लाद का उपयोग किया है, वीडियो में दिखाया गया है कि जल्लाद के हाथ में खतरनाक हथियार है और वह अपने दोनों हाथों में लोगों को टांगकर ले जा रहा है तथा बेहरमी से गला रेत कर ईद की खुशी मनाता है।

ISIS प्रवक्ता अल-अदनानी की मौत की पेंटागन ने की पुष्टि

केरल छोड़ ISIS में शामिल होने पहुंचे 22 लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -