आईएसआईएस ने बुर्के पर लगाया बैन, महिलाओं से डरे आतंकी
आईएसआईएस ने बुर्के पर लगाया बैन, महिलाओं से डरे आतंकी
Share:

नईदिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस जो कि अब तक महिलाओं को बुर्के में ही रखा करता था उसने अब ईराक के मोसुल में महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जी हां, दरअसल ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मोसुल के सिक्योरिटी सेंटर में बुर्का आतंकियों की जान का दुश्मन बन गया है। ऐसे में सिक्योरिटी सेंटर में महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगा दी गई है। यहां पर आतंकी संगठन के कमांडर्स पर जानलेवा हमले हुए हैं।

इन हमलों को बुर्का या नकाब पहनने वाली महिलाओं ने अंजाम दिया। इसके कारण मोसुल के सिक्युरिटी सेंटर में आने वाली महिलाओं को बुर्का पहनने को लेकर प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि ईराक के अन्य क्षेत्रों में बुर्का अनिवार्य रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार ईरान फ्रंट पेज वेबसाईट को इराक के निन्वेह में बुर्का बैन करने की जानकारी दे दी गई है। दरअसल बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का यह मसला सीरिया के मानबिज में महिलाओं द्वारा बुर्के जलाने की घटनाओं के बाद आया है।

इस मामले में महिलाओं के बुर्का जलाने वाले फोटो भी जारी हुए थे। जिसकी विश्वभर में चर्चा रही। आतंकियों के खिलाफ ईराकी सेना का अभियान भी जारी है। सेना ने क्याराह शहर को आईएसआईएस से मुक्त करवा लिया है। करीब दो दिन पूर्व आईएसआईएस के कब्जे वाली तुर्की और सीरिया सीमा को आजाद करवा दिया गया है इसका लाभ यह होगा कि आतंकियों तक हथियार और रसद और विदेशों से आने वाले लड़ाकों को पहुंचने से रोका जा सके।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -