भारतीय अधिकारियों पर आईएसआई करना चाहती थी हुस्न का वार
भारतीय अधिकारियों पर आईएसआई करना चाहती थी हुस्न का वार
Share:

नईदिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ, साजिश रचने में लगी रहती है। इस बार आईएसआई ने भारतीय अधिकारियों को ही फंसाने के लिए, साजिश की है। जानकारी सामने आई है कि, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय अधिकारियों को हुस्न के जाल में फंसाना चाहती थी। वह भारतीय अधिकारियों से महत्वपूर्ण जानकारियां निकलवाना चाहती थीं। तीन अधिकारियों ने इस मामले में, विभाग को जानकारी दी।

समाचारपत्र में प्रकाशित सामग्री के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारतीय अधिकारियों के माध्यम से महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करवाना चाहते थे। हालांकि, आईएसआई इस तरह की जानकारी प्राप्त करने में सफल नहीं हो सकी। मगर, उसकी मंशा थी कि, भारतीय अधिकारियों को होटल में ले जाया जाए और फिर, उनके आपत्तीजनक वीडियो तैयार किए जाऐं मगर, भारतीय अधिकारियों को इस मामले में सतर्क कर दिया गया।

जिसके कारण, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इन अधिकारियों को ब्लैकमेल नहीं कर पाई। वर्ष 2010 में एक भारतीय अधिकारी माधुरी गुप्ता पर इसी तरह के आरोप लगे थे। उस पर आरोप लगे थे कि, वह पाकिस्तानी अधिकारी के प्रेम में आ गई थी जिसके कारण, उसने उसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंप दिए थे। आईएसआई ने माना कि, हुस्न का उपयोग करना पैसे का उपयोग करने से अधिक आसान है। रूपए का उपयोग करने पर पकड़े जाने का खतरा भी रहता है।

पाकिस्तानी फिल्म में एक्टिंग कर चुकी है बिग बॉस की यह कंटेस्टेंट

16 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है विजय दिवस

पाक के पूर्व राजनयिक ने खोली पाकिस्तान की पोल

जाधव के परिवार को वीजा जारी करने का निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -