पंजाब से ISI का जासूस त्रिपेंद्र सिंह गिरफ्तार, आतंकी संगठनों से भी जुड़ रहे तार
पंजाब से ISI का जासूस त्रिपेंद्र सिंह गिरफ्तार, आतंकी संगठनों से भी जुड़ रहे तार
Share:

अमृतसर: पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल के अधिकरियों ने एक जासूस को अरेस्ट कर लिया है, जो भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को लीक कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) और पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI को भारत की खुफिया जानकारियां भेज रहा था। आरोपी की शिनाख्त त्रिपेंद्र सिंह के तौर पर हुई है, जो पंजाब की अहम बिल्डिंग की तस्वीरें और मैप ISI को भेज रहा था। आरोपी त्रिपेंद्र किसी कट्टरपंथी ग्रुप से भी जुड़ा था।

स्पेशल सेल ने जानकारी दी है कि आरोपी त्रिपेंद्र सिंह की आयु 40 वर्ष है और उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 40 से अरेस्ट किया गया है। पिछले 4 वर्षों से पंजाब की महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों के नक्शे, फोटो पाकिस्तान ISI को उपलब्ध करा रहा था। हाल ही में पंजाब पुलिस के दो अलग-अलग कार्यालयों पर भी रॉकेट हमले हुए थे, जिसमें आरोपी त्रिपेंद्र की भी भूमिका हो सकती है, हालांकि इसकी जांच चल रही है। आरोपी जासूस SFJ के आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के भी सम्पर्क में था। मोहाली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में मोहाली से गिरफ्तार किए गए जासूस के कब्जे से 2 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं। पंजाब पुलिस ने बताया है कि, बीते कई वर्षों से त्रिपेंद्र सिंह जासूसी का काम कर रहा था और पाकिस्तानी एजेंसी को भारत की महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा था। पूछताछ के आधर पर आरोपी त्रिपेंद्र ने बताया कि उसकी नियुक्ति ISI में तैनात एक मेजर ने की थी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी से ISI के मेजर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में क्यों नहीं थम रहे Acid Attack के मामले? बिक्री पर बैन के बावजूद 3 साल में 32 केस

भारत का रूस से तेल खरीदना सही या गलत ? IMF डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने दिया बड़ा बयान

'इससे आसमान नहीं गिर जाएगा', रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े केस पर भड़की सुप्रीम कोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -