ISI एजेंट लाल मोहम्मद की हत्या, पिता को बचाने के लिए छत से कूदी बेटी
ISI एजेंट लाल मोहम्मद की हत्या, पिता को बचाने के लिए छत से कूदी बेटी
Share:

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में पाकिस्तानी एजेंसी ISI एजेंट की हत्या कर दी गई है। ISI एजेंट लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद दर्जी कार से अपने घर आया था, इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। लाल मोहम्मद को बचाने के लिए उसकी बेटी छत से कूद गई। मगर, हमले में लाल मोहम्मद की जान चली गई। यह वारदात भी CCTV कैमरे में भी दर्ज हो गई। लाल मोहम्मद, ISI के इशारे पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत की नकली करेंसी मंगवा कर नेपाल से भारत में पहुंचता था। 
 
बता दें कि, लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद दर्जी भारत के नकली नोटों का बड़ा सप्लायर था। वह ISI एजेंट था। यही नहीं वह डी गैंग के संपर्क में भी था। लाल मोहम्मद को ISI एक लॉन्च पैड की तरह उपयोग करती थी। वह जाली नोटों के धंधे के अलावा ISI को उनके ऑपरेशन के लिए लॉजेस्टिक सप्लाई करना, ISI एजेंट्स को शरण देने का भी काम करता था।  लाल मोहम्मद काठमांडू के कोठाटार इलाके में रहता था। 

19 सितंबर को लाल मोहम्मद अपनी कार से घर पहुंचा था। जैसे ही वह कार से उतरकर घर में दाखिल होने लगा, उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान लाल मोहम्मद ने गाड़ी की आड़ लेकर भागने का प्रयास किया। हमलावर दौड़ा कर उसे गोलियां मारते रहते हैं। इसी दौरान CCTV में नज़र आता है की छत से एक महिला छलांग लगाकर नीचे कूदती है और हमलावरों की तरफ भागती है, किन्तु तब तक हमलावर अपने काम को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। 

तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में अलापा कश्मीर राग, भारत ने दुखती नस दबाकर करा दिया चुप

'तानाशाह की मौत हो..', इस्लामी देश के सर्वोच्च नेता के खिलाफ उतरीं 'हिजाब विरोधी' महिलाएं

हर 2 सेकंड में इस बीमारी से हो रही मौत, चौंका देगी WHO की ये रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -