भोपाल में शुरू हुईं इशिता की शादी की तैयारियां.....
भोपाल में शुरू हुईं इशिता की शादी की तैयारियां.....
Share:

‘ये हैं मोहब्बतें‘ में लीड रोल में नजर आने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रि‍पाठी ने जिन्होंने अभी जनवरी में ही विवेक दहिया से सगाई की है. तथा सुनने में आया है की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जुलाई, 2016 में अपने मंगेतर विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है. गौरतलब है कि विवेक और दिव्यांका की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर ही हुई थी. 6 महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी।

यह भी पता चला है कि यह दोनों अपने रिलेशन को ज्यादा लंबा नही खींचना चाहते है. दोनों के परिवार वाले शादी के लिए जुलाई के बाद की तारीख का बोल रहे है. दिव्यांका और विवेक दोनों मानसून के महीने में शादी करना चाहते है. विवेक दहिया ने कहा है कि अगर उनकी शादी जुलाई में नहीं होती है तो फिर वे अपनी शादी नवम्बर महीने में करेंगे. दिव्यांका के परिवार वाले उनकी शादी कि तैयारियों में भी जुट गए है. दिव्यांका और विवेक की फैमिली इस शादी को तीन जगह पर डिवाइड करने का प्लान बना रही हैं। क्योंकि, दिव्यांका के ज्यादातर फैमिली मेंबर भोपाल में रहते हैं इसलिए शादी भोपाल से ही होगी।

जबकि, रिसेप्शन चंडीगढ़ से होगा। इसके बाद मुंबई में दिव्यांका और विवेक के फ्रेंड्स के लिए एक स्मॉल गेट टू गेदर सेरेमनी होगी। दिव्यांका त्रि‍पाठी ने अपने एक इंटरव्यू में बोला है कि वे विवेक से बहुत प्यार करती है उनके प्यार की कोई हद नही है. दिव्यांका ने बताया कि विवेक उनको रोज इम्प्रेस करते है. विवेक बहुत अच्छे है और उनका बहुत ध्यान भी रखते है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -