खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर हैं ईशा कोप्पिकर, बेहतरीन किरदारों के बावजूद हुईं फ्लॉप
खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर हैं ईशा कोप्पिकर, बेहतरीन किरदारों के बावजूद हुईं फ्लॉप
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री और खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर का आज जन्मदिन है। ईशा एक जानी मानी अदाकरा हैं और कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं हालाँकि अब वह इंडस्ट्री में बहुत कम दिखाई देती हैं। आपने समय में ईशा ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। जी हाँ, आपको बता दें कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। साउथ में ज्यादा हिट नहीं होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। जी दरअसल अब तक ईशा कोप्पिकर ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है और उनके काम को सभी का काफी प्यार भी मिला है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की और वह लाइफ साइंस से ग्रेजुएट हैं। अब बात करें उनके करियर के बारे में तो उन्होंने आपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वहीँ उसके बाद वह अपने फोटोशूट के कारण चर्चाओं में आईं थीं। चर्चाओं में आने के बाद साल 1995 में ईशा कोप्पिकर ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया वो जीत तो नहीं पाईं लेकिन उन्होंने मिस टैलेंट का खिताब आपने नाम कर लिया। उसके बाद उन्होंने साल 1998 में अपने अभिनय की शुरुआत की। सबसे पहले वह तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' में नजर आईं। इस फिल्म के बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में लंबे समय तक काम किया। अब बात करें बॉलीवुड डेब्यू के बारे में तो ईशा कोप्पिकर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'फिजा' थी।

इस फिल्म के बाद वह फिल्म राहुल में आइटम नंबर करते नजर आईं। उसके बाद उन्होंने डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूं किया, डॉन और कृष्णा कॉटेज जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वैसे काफी समय तक मेहनत करने के बाद भी ईशा बॉलीवुड में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। अब बात करें निजी जीवन के बारे में तो ईशा ने टिमि नारंग से शादी की है और आज उनकी एक बेटी भी है। आज के समय में वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। जी दरअसल वह भारतीय जनता पार्टी की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

योगी के मंत्री मोहसिन रजा बोले- मुगलों से होता है गुलामी का एहसास, शिवजी हमारे नायक

IPL 2020: कल मुंबई और चेन्नई की भिड़ंत से होगा टूर्नामेंट का आगाज़, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

गिगी हदीद ने शेयर की अपनी एक और खूबसूरत तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -