ईसबगोल खाओ, पेट की समस्याओं से छुटकारा पाओ
ईसबगोल खाओ, पेट की समस्याओं से छुटकारा पाओ
Share:

tyle="text-align:justify">पेट सम्बन्धी कई सारी समस्याएँ होती हैं जैसे कब्ज, दस्त, एसिडिटी इत्यादि. इन सब समस्याओं के इलाज के लिए हम तरह तरह के हथकंडो का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यदि हम आप से कहे कि इन सारी समस्याओं का एक सटीक और आसान इलाज हैं तो? विशवास नहीं होता? यकीन करिये ईसबगोल एक ऐसा समाधान हैं जो पेट से सम्बन्धी समस्याओं में काफी असरदार सिद्ध होता हैं. तो आइए जानते हैं ईसबगोल के फायदों के बारे में. 

  • यदि आप बार बार लगे दस्त से परेशान हैं तो फ़िक्र मत कीजिए. बस खाने के बाद दही में दो चम्मच ईसबगोल मिलाइए और गटक जाइए. जल्द आराम मिलेगा. 
     
  • इसके विपरीत यदि आपको कब्ज की समस्या हैं तो भी ईसबगोल ही आपको राहत दिलाएगी. रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच ईसबगोल मिलकर पी ले. सुबह तक कब्ज से आजादी मिल जायेगी. 
     
  • एसिडिटी की समस्या होने पर खाने के पश्चात आधे ग्लास दूध में ईसबगोल मिलाए और एसिडिटी से आजादी पाए. यह स्टोमक एसिड के उत्पादन को बड़ा कर खाना जल्द से जल्द हजम करवाता हैं. 
     
  • ईसबगोल में फाइबर होता हैं. जो मल को नरम करता हैं. जिस से इसे त्यागने में आसानी होती हैं. इसलिए इसका उपयोग पाइल्स में भी किया जाता हैं. इसके इस्तेमाल के लिए हर रात गरम पानी के ग्लास में ईसबगोल की दो चम्मच डाल कर इसका सेवन करे. 
     
  • ईसबगोल पेट ही नहीं दिल का भी ख्याल रखता हैं. इसमें फाइबर होने की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता हैं. जिस से दिल हेल्थी और फिट बना रहता हैं. इसे आप खाने के बाद या सुबह खाली पेट पानी के साथ ले सकते हैं. 
     
  • ईसबगोल को रोजाना दूध के साथ लेने पर यह डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता हैं. ईसबगोल में मौजूद जेल जैसी चीज को निगलने से वह ग्लूकोज़ को तोड़ता है और सोखने की प्रक्रिया को स्लो करता है.
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -