ISIS ने जारी किया ऐतिहासिक इमारतों को तोड़ने वाला वीडियो
Share:

लंदन : इस्लामिक स्टेट ने बर्बरता की सारी हदें तो पहले ही पार कर दी है, अब ऐतिहासिक इमारतों को भी तोड़ने की नई कवायद आतंकी संगठन ने शुरु की है। आईएसआईएस ने इससे जुड़ा एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो सीरिया के ऐतिहासिक शहर पाल्मेरा में प्राचीन मूर्तियों को तोड़ते दिख रहे है। आतंकियों ने ममियों पर लॉरी चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

बीते वर्ष मई में आईएस ने इस शहर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से ही यूनेस्को की ओर से विश्व विरासत धरोहर की सूची में शामिल मुख्य स्थलों को ढहाना शुरु कर दिया। आईएस ने प्रसिद्ध आर्क ऑफ ट्रम्फ, बालशहामिन मंदिर और बेल मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा उन्होंने शहर के संग्रहालय को भी लूटा।

आईएस द्वारा जारी किए गए वीडियो में इन इमारतों को तोड़ते हुए दिखाया गया है। बीते वर्ष अगस्त में आईएस के जिहादियों ने शहर के मुख्य पुरातत्वविद् 81 वर्षीय खालेद असाद का सिर कलम कर दिया। इसी साल मार्च में आईएस को शहर से बाहर किया गया। 15 साल पहले तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान में 1500 साल पुरानी महात्मा बुद्ध की दो विशालकाय मूर्तियों को उड़ा दिया था। इसमें बड़ी मूर्ति 174 फीट ऊंची थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -