क्या विजय से शादी करने जा रही है नेशनल क्रश रश्मिका....!
क्या विजय से शादी करने जा रही है नेशनल क्रश रश्मिका....!
Share:

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का पात्र बनी हुई है। उनकी मूवी पुष्पा को बंपर सफलता हाथ लगी है। रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश के नाम से भी पहचाना जाता है। अब खबर है कि रश्मिका भी जल्द विवाह करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको बहुत पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। इसके उपरांत खबरें आईं कि दोनों रिलेशनशिप में भी थे। दोनों के इस वर्ष  विवाह करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि  न रश्मिका और न ही विजय ने अभी तक इस बात का कोई भी खुलासा किया है। 

ख़बरों की माने तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट मूवी गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में दिखाई दिए थे। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। जिसके उपरांत से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया है। इसके उपरांत से ही अफवाहों ने और भी ज्यादा तेजी पकड़ ली कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विजय के वर्कफ्रंट  के बारें में बात की जाए तो वो लिगर की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

रश्मिका मंदाना ने मुंबई में हाल ही में अपार्टमेंट भी खरीद लिया है। वहीं रश्मिका और देवरकोंडा को मुंबई में कई बार डेट पर एक साथ देखा भी जा चुका है। रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से और भी ज्यादा तेज हो गई थी। अभिनेत्री ने विजय और उनके भाई आनंद के साथ नया साल गोवा में ही सेलिब्रेट किया था। पुष्पा फिल्म की अभिनेत्री की विजय की मां से भी अच्छे संबंध हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2017 में रश्मिका ने रक्षित शेट्टी से सगाई  रचाई थी। हालांकि यह सगाई अधिक समय तक नहीं चली। विवाह के पहले ही इन दोनों  के मध्य बहुत दिक्कतें आने लगी थी। सगाई टूटने के उपरांत रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। इस पर रश्मिका ने सफाई देते हुए बोला था कि 'काफी समय से मैं अपने बारे में कई कहानियां सुन रही हूं, यह बातें मुझे रोजाना परेशान कर रही है। मैं यहां किसी को भी सफाई देने नहीं आई हूं। आपको मेरी सिचुएशन को समझना होगा, हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं।' 

केरल की हसीन वादियों का लुत्फ़ उठाती हुई नज़र आई सामंथा रुथ प्रभु

कभी इस काम के कारण भी जेल जा चुकी है ये अदाकारा

इंस्टाग्राम पर काजल अग्रवाल ने पूरे किए इतने फॉलोवर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -