क्या आपके राज्य में है दिवाली पर पटाखे फोड़ने की अनुमति ? यहाँ देखें पूरी लिस्ट
क्या आपके राज्य में है दिवाली पर पटाखे फोड़ने की अनुमति ? यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Share:

नई दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिवाली पर इस साल कई राज्‍यों व शहरों में पटाखे फोड़ने की इजाजत नहीं दी गई है। साथ ही कई राज्‍यों में पटाखों की बिक्री पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। वहीं, कई जगहों पर ग्रीन पटाखे की ही बिक्री हो रही है, क्‍योंकि ये पर्यावरण पर कम असर डालते हैं। जिस वजह से इसकी इजाजत दी गई है। आप इस लेख में देख सकते हैं कि क्या आपके राज्‍य में पटाखा जलाया जा सकता है या फिर इन्‍हे जलाने की टाइमिंग क्‍या है?

दिल्ली :- देश की राजधानी में प्रदूषण काफी होता है। जिसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यहाँ ग्रीन पटाखे की बिक्री व फोड़ने पर भी बैन है।

कर्नाटक:- इस राज्य की भाजपा सरकार ने केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की इजाजत दी है। साथ ही लोगों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए भी निर्देश जारी किया है।

पश्चिम बंगाल:- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा था कि दिवाली और काली पूजा की शाम को दो घंटे के लिए रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी जाएगी। लेकिन कोलकाता हाई कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में इस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है, जिसपर आज ही सुनवाई होगी।  

हरियाणा:- हरियाणा सरकार ने दिल्‍ली-NCR क्षेत्र में अपने 14 जिलों में तमाम प्रकार के पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा दिया है।
इन जिलों में भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं। वहीं, अन्य जिलों में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति है। 

राजस्थान:- अशोक गहलोत सरकार ने दिवाली और गुरुपरब जैसे त्योहारों में रात 8 बजे से रात 10 बजे तक, छठ पूजा पर सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और क्रिसमस और नए साल पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे चालने की इजाजत दी है। 

छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार, दिवाली और गुरुपर्व के दौरान रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। छठ पूजा पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक, और नए साल और क्रिसमस पर 11.55 बजे से 12.30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। 

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार ने हालांकि, पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन लोगों से इस साल पटाखे जलाने से परहेज करने का आग्रह किया है। 

मध्य प्रदेश: राज्य की भाजपा सरकार के दिवाली को देखते हुए पटाखे फोड़ने की इजाजत दे दी है।  सरकार ने पटाखों के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि जिन शहर की वायु गुणवत्ता 100 से 200 के नीचे हैं, वहां दिवाली पर दो घंटों के लिए ग्रीन पटाखे फोड़े जा सकेंगे।  

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें': बाबा रामदेव

‘सर रोज हमारी बेइज्जती हो रही है’, SC कमीशन के उपाध्यक्ष से समीर वानखेड़े ने की शिकायत

महाराष्ट्र के इस जिले में लगे भूकंप के झटके

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -