क्या राजनीति में आने की तैयारी कर रही है हरियाणवी क्वीन सपना
क्या राजनीति में आने की तैयारी कर रही है हरियाणवी क्वीन सपना
Share:

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी हर दिन कामयाबी की नई कहानी लिखती हुई दिखाई दे रही है। हरियाणा की क्वीन का टैग लेने के बाद अब लगता है कि वो राजनीति में आने की तैयारी में जुट चुकी है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा कर दी है, इसके उपरांत ऐसे कयास लगाये जाने लगे हैं कि वो जल्द ही पॉलिटिक्स का भाग बन सकती है। 

क्या राजनीति में आ रही हैं सपना: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और राजनीति का गहरा नाता बन गया है। हमेशा ही लोग मूवी इंडस्ट्री में कामयाब होने के उपरांत राजनीति में प्रवेश कर जाते है। हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती, निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे ना कितने ही स्टार्स हैं, जो अब एक्टर से नेता बन गए हैं। सपना चौधरी एक मेहनती और पॉपुलर स्टार हैं। आज की तारीख में उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। 

अच्छी बात तो यह है कि कामयाबी के एक मुकाम पर पहुंचने के उपरांत भी सपना ने सपना देखना बंद नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात भी की। सवाल ये है कि आखिर सपना चौधरी और हरियाणा सीएम की ये मीटिंग किस सिलसिले में की गई थी है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने  मुख्यमंत्री के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज साझा की हैं। सपना लिखती हैं, माननीय सीएम मनोहर लाल जी से मुलाकात हुई। हरियाणा में मूवी सिटी और मूवी एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी को लेकर सीएम साहब से चर्चा हुई। ओह... ओह... तो असली बात ये है। सपना चौधरी के साथ ही मीटिंग में और भी कई स्टार थे। फोटोज देख कर लग रहा है कि वो दिन भी जल्द ही आ सकता है, जब सपना चौधरी हरियाणा की नेता बन कर जनता की दिक्कतें दूर करतीं दिखाई दें। क्योंकि हर बड़ी शुरूआत से पहले एक छोटा और सही कदम उठाने की आवश्यकता होती है। अगर ये सच हुआ, तो हरियाणवी क्वीन को नेता बनता देखना भी दिलचस्प होने वाला है।

पति विद्या सागर की खबरों पर मीना ने तोड़ी अपनी चुप्पी

'Tanu Weds Manu' फ्रेंचाइजी के साथ लौटने वाले है आर माधवन

Bill Gates से हुई महेश और नम्रता की मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -