क्या जिंदा हैं 'तारक मेहता....' शो की 'दया भाभी'? यहां जानिए जवाब
क्या जिंदा हैं 'तारक मेहता....' शो की 'दया भाभी'? यहां जानिए जवाब
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी प्रशंसकों की पसंदीदा हैं। चाहे दिशा बीते 5 वर्षों से शो में दिखाई नहीं दी हैं मगर इसका ये मतलब नहीं है कि प्रशंसक दिशा को भूल गए हैं। आज भी तारक मेहता के प्रशंसक शो में उनके इंतजार में बैठे हैं। दिशा वकानी के बारे में जानने के लिए प्रशंसक हमेशा ही उत्साहित रहते हैं।

वही कई प्रशंसक दिशा की निजी जिंदगी को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो कईयों को दिशा के तारक मेहता में लौटने का इंतजार है। प्रशंसकों के ऐसे ही कई सवाल हैं जो सबसे अधिक इंटरनेट पर पूछे जाते हैं। वही एक सबसे डरावना सवाल होगा जो लोग दिशा के बारे में पूछ रहे हैं। दिशा सीरियल में दिखाई नहीं दे रही हैं, ना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, इसलिए यूजर्स ऐसा वीयर्ड सवाल पूछ रहे है कि क्या अब दिशा वकानी जिंदा हैं? तो आपको बता दे कि दिशा वकानी हमारे बीच हैं और सेहतमंद हैं। दिशा ने तो बल्कि हाल फिलहाल में खुशखबरी दी है। वे दूसरी बार मां बनी हैं। दिशा के घर नन्हा राजकुमार आया है।

बता दे कि दिशा ने अभी ये तारक मेहता शो नहीं छोड़ा है। वे वर्ष 2017 में मैटरनिटी ब्रेक पर गई थीं। तब से दिशा नदारद हैं। अपने परिवार और बच्चे पर दिशा ने अधिक फोकस किया। दिशा के शो छोड़ने की बात को ना ही अभिनेत्री ने कंफर्म किया है औ ना ही निर्माताओं ने। निर्माता आज भी दिशा के लौटने के इंतजार में हैं। तभी तो बीते 5 वर्षों से शो में दिशा को रिप्लेस नहीं किया गया। दिशा के बिना ही शो चलाया जा रहा है।

राखी सावंत के लिए बॉयफ्रेंड ने दुबई में खरीदा घर, लेकिन शादी के लिए एक्ट्रेस को छोड़नी होगी ये चीजें

आमिर खान के बाद उनकी बहन करेंगी अभिनय, इस टीवी शो में आएंगी नजर

टीवी पर नहीं होगी 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -