क्या KGF-2 के बाद आने वाला चैप्टर-3, यश ने तोड़ी चुप्पी
क्या KGF-2 के बाद आने वाला चैप्टर-3, यश ने तोड़ी चुप्पी
Share:

साउथ के सुपर स्टार यश की मूवी KGF 2 ने सबको अपना फैन बना दिया है। जब से KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी थी, तब से खूब जमकर कमाई कर रही है। रॉकी भाई के फैंस को अब KGF 3 का बेसर्बी से प्रतीक्षा कर रहे है। यश की मूवी KGF के तीसरे पार्ट एक बड़ी खबर सामने आने लगी है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे है।

यश ने KGF 3 को लेकर बोली ये बात: KGF 2 के रॉकी भाई यानी ऐक्टर यश ने अभी हाल में एक इंटरव्यू के बीच KGF 3 को लेकर कई बड़े खुलासे किए है। जिसमें मूवी कब बनेगी से लेकर मूवी में क्या-क्या सीन होंगे इन सब बातों का जिक्र है। यश ने एक इंटरव्यू के बीच कहा है कि 'मैंने और मूवी के डायरेक्टर प्रशांत नील ने केजीएफ चैप्टर 3 के लिए बहुत सारे सीन्स सोचे हैं। ऐसी बहुत सारी ऐसी चीजें थीं जो हम 'चैप्टर 2' में नहीं कर सके। इसलिए हम जानते हैं कि बहुत सारी संभावनाएं हैं। ढेर सारे कमाल के सीन्स हैं। लेकिन यह सिर्फ आइडिया है और अभी के लिए इसे यहीं छोड़ दिया है।' यश के इंटरव्यू से पहले मूवी के डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी कुछ ऐसी ही बातें भी बोल दी थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

कहा खत्म हुई थी KGF 2: 14 अप्रैल को रिलीज हुई यश की मूवी जब से बॉक्स ऑफिस पर आई है, तब से फैंस ये सोचने में लगे है कि KGF 3 में क्या होने वाला है। तो चलिए जानते है KGF 2 के पोस्ट क्रेडिट में ऐसा क्या था जिसको लेकर इतनी चर्चा होने लगी। इस सीन में ही डायरेक्टर प्रशांत नील ने मूवी के तीसरे भाग की झलक दिखाई दी। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल है कि 'KGF: चैप्टर 3' में सीआईए की एंट्री के बाद क्या होगा? आपको बता दें की इस फिल्म में यश के साथ-साथ रवीना टंडन और संजय दत्त अहम किरदार में दिखाई थे। 

आखिर क्या है 'छेलो शो' की कहानी, जिसने इंडिया की बेस्ट मूवीज को दी मात

आखिर क्यों RRR में राजामौली ने ब्रिटिशर्स को दिखाया विलेन!

कृति संग प्रभास का नाम जुड़ने पर अनुष्का ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -