कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इरफान की फिल्म आॅस्कर के लिए हुई नॉमिनेट
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इरफान की फिल्म आॅस्कर के लिए हुई नॉमिनेट
Share:

बॉलीवुड के सुपरस्टार इरफान खान इन दिनों गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे हैं जिसका इलाज लंदन में चल रहा है। इस इंडस्ट्री को उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर इरफान भी खुश हो जाएंगे और उनके फैंस भी। आपको बता दें इरफान खान की फिल्म आॅस्कर  2019 के लिए नॉमिनेट हुई  हैं। 

100 फिल्म करने के बाद नेशनल अवार्ड मिला इस एक्ट्रेस को

जी हां, इरफान खान की एक बांग्लादेशी फिल्म 'दूब :नो बेड आॅफ रोजेज' है जो फिल्म आॅस्कर 2019 के लिए नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म बांग्लादेश के मशहूर लेखक और फिल्मकार हुमायुं अहमद के जीवन पर आधारित है। खैर, अब वह इस दुनिया में नहीं है। इस फिल्म की मुख्य कहानी यह थी कि हुमायुं ने अपनी 27 साल के शादी के बंधन को तोड़कर 33 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्हें समाज की बहुत बुरी प्रतिक्रियां झेलना पड़ी थी। आपको बता दें जब यह फिल्म बनी थी तब इसका पूरे बांग्लादेश में विरोध हुआ था लेकिन बाद में इसे रिलीज कर दिया गया था। 

B'Day Special : बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ये कॉमेडी क्वीन

आपको बता दें कि यह फिल्म शंघाई,मास्को, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है। इससे पहले इरफान की फिल्म 'लाईफ आॅफ पाई' भी आॅस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। खैर, फैंस जल्द ही इरफान के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह दिसंबर में लंदन से इंडिया आ सकते है। 

बॉलीवुड अपडेट्स 

भाई अर्जुन कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी जाह्नवी कपूर

डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से ही मशहूर रहना चाहते हैं सुनील ग्रोवर

फिल्म सिंबा के बाद इस शख्स पर बायोपिक बनाना चाहते है रोहित शेट्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -