एकता कपूर ने इरफान खान के लिए कही यह बात
एकता कपूर ने इरफान खान के लिए कही यह बात
Share:

अपने अलग अंदाज से सिनेमाजगत में राज करने वाले इरफान खान  ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही इरफान के यूं चले जाने से हर कोई गमगीन हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आम हो या खास हर कोई उनके जाने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। वहीं इरफान के निधन पर टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर  ने भी इरफान को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही एकता कपूर ने इरफान खान की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेता जिंदगी से जुड़ा डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा- 'आत्माएं कभी नहीं मरती और ना ही लीजेंड्स।

आपकी आत्मा को शांति मिले सर।'एकता कपूर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। वहीं ऐसा इसलिए शायद क्योंकि उनका ये पोस्ट जिंदगी की सच्चाई को बता रहा है। इसके साथ ही कई लोगों की भावनाओं को भी व्यक्त कर रहा है। इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से ही की थी जिसके बाद उन्होंने सिनेमाजगत का रुख किया। इरफान ने साल 1991 में दूरदर्शन के मशहूर सीरियल 'चाणक्य' में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने सेनापति भद्रशाल का किरदार निभाया था जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।

इसके बाद इरफान ने 'भारत एक खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' और 'श्रीकांत' जैसे कई सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। आपकी जानकारी के लिए बता दें की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से की थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम लिटिल राइटर था। इसके बाद उन्होंने 'कमला की मौत', 'एक डॉक्टर की मौत' और 'पिता' सहित कई फिल्मों में काम किया था, परन्तु तमाम टीवी सीरियल्स और फिल्मों के बाद उन्हें असली पहचान साल 2003 में फिल्म 'हासिल' से मिली थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 rkapoor) on

रश्मि देसाई ने इरफान खान के लिए कही यह बात

टीवी की इन बहुओं के साड़ी पहनने का स्टाइल देख रह जाएंगे हैरान

सिद्धार्थ शुक्ला को हॉलीवुड में कमाल करते देखना चाहते है बॉलीवुड के यह स्टार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -