'कभी फिरोज गांधी को भी याद कर लिया करो', इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल हुई कांग्रेस
'कभी फिरोज गांधी को भी याद कर लिया करो', इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल हुई कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली: आज रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। ऐसे में कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जी दरअसल कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने उन्हें नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने राजधानी नई दिल्ली में इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। आप सभी को बता दें कि आज ही वह दिन था जब साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

जी दरअसल राहुल गांधी ने ट्वीट किया है और लिखा है, "मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं-उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।" वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है और पूर्व प्रधानमंत्री के देश के लिए दिए गए योगदान की सराहना की है। जी दरअसल कांग्रेस ने कहा, "उन्होंने ताकत का प्रतिनिधित्व किया। वह बलिदान का प्रतीक हैं। उन्होंने सेवा का प्रतिनिधित्व किया। भारत की लौह महिला, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।"

वहीं कांग्रेस के इस ट्वीट पर कांग्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है- 'कभी फिरोज गांधी को भी याद कर लो'। इस तरह कई लोग कांग्रेस को भला बुरा कह रहे हैं। वहीं राहुल गांधी को भी कई लोगों ने खरी-खोटी सुनाई है।

नेबेंजिया ने कहा- "रूसी-अमेरिकी संबंध सामान्य से बहुत दूर हैं।।।"

रोम में पीएम मोदी: रोम में G20 नेताओं के साथ इस विषय पर हुई गंभीर चर्चा

पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, शेयर की ये खास पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -