आराध्या है एक अदभुत बच्ची : इरफान खान
आराध्या है एक अदभुत बच्ची : इरफान खान
Share:

इरफान खान ने अपनी फिल्म मे साथ काम करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या की तारीफ की है। इरफान ने कहा है कि आराध्या बहुत ही प्यारी बच्ची है। इरफान और ऐश्वर्या 'जज्बा' फिल्म मे साथ काम कर रहे है। इरफान ने कहा कि ऐश्वर्या आराध्या को सेट पर नहीं लाती थी पर आराध्या कार मे या फिर वैनिटी वेन मे हमेशा रहती थी। इरफान आराध्या से मिलने वैनिटी वेन मे जाते थे।  

इरफान ने कहा कि ऐश्वर्या एक बहुत अच्छी माँ है। ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म और अपनी बेटी दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य बिठाया है। ऐश्वर्या ने दोनों काम बहुत अच्छे से किये है उनके इतने अच्छे काम को देखकर इरफान ने कहा कि वे उनके बहुत बड़े फेन बन गये है। इरफान ने ये भी कहा कि ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म की शूटिंग करने के साथ अपनी बेटी का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखा है।   

आराध्या का जन्म 2011 मे हुआ था। 2011 के बाद ऐश्वर्या ने कोई भी फिल्म नहीं की है। इरफान और ऐश्वर्या ने 'जज्बा' फिल्म मे रोमांटिक सीन भी किया है। इरफान को ऐश्वर्या के साथ काम करना बहुत अच्छा लगा है। 'जज्बा' फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म मे इरफान और ऐश्वर्या के अलावा शबाना आजमी भी मुख्य किरदार मे है। 
     

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -