जन्मदिन पर पहनी फटी जींस तो पुलिस ने की पिटाई
जन्मदिन पर पहनी फटी जींस तो पुलिस ने की पिटाई
Share:

तेहरान। भारत में अक्सर लोग फटी हुई जींस पहनते हैं। कई बार लोग इसे फैशन के चलते पहनते हैं और अब तो यह आम चलन में हो चला है लेकिन ईरान में एक 14 वर्ष की लड़की को फटी जींस पहनना भारी पड़ गया। दरअसल इसकी फटी जींस को जब पुलिस ने देखा तो इसे बहुत पीटा गया। यह लड़की अपने मित्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाने गई थी। शिराज नामक शहर में जब यह लड़की अपना जन्मदिन मना रही थी तो कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और इसे वाहन में ले जाने लगे। ऐसे में इसने विरोध किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसे जमकर पीटा। लड़की ने कहा कि उसे बड़े वाहन में सवार दो महिला और पुरूष पीट रहे थे। बाद में लड़की को इस के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ दिया गया कि वह इरान के नियमों का कड़ाई से पालन करेगी। गौरतलब है कि उसे आधुनिक परिधान पहनने पर इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

उसे कहा गया है वह आधुनिक परिधान नहीं पहनेगी। इस मामले में उसकी मां ने कहा कि यह एक बुरा दौर था और उसकी पुलिस ने पिटाई की। दरअसल यहां गैर मुस्लिम पुरूष और मुस्लिम महिला को लेकर इस तरह की कार्रवाई की जाती है और महिला को दंडित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता से रहना और समलैंगिकता के ही साथ शारीरीक संबंध को लेकर यहां पर पाबंदी है।

तेहरान में आग लगी इमारत ढही, 20 दमकलकर्मियों की दबने से मौत

अमेरिकी पहलवानों पर ईरानी नेताओं ने लगाया प्रतिबंध

ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ ईरान, अमेरिकी पहलवानो को वीजा देने से किया इंकार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -