दिसंबर में हिरासत में लिए भारतीय मछुआरों को ईरान ने किया रिहा
दिसंबर में हिरासत में लिए भारतीय मछुआरों को ईरान ने किया रिहा
Share:

नई दिल्ली : पिछले वर्ष दिसंबर में ईरान द्वारा 49 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया था, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है। गुरुवार को सभी मछुआरे सही-सलामत भारत पहुंच गए। इस बारे में जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये मछुआरे संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी अल शमसी अल अजमान में काम करते थे और किश द्वीप के निकट मछली पकड़ने का काम कर रहे थे। ये सभी गलती से ईरानी जलसीमा में प्रवेश कर गए।

तभी ईरानी सीमा सुरक्षा बलों ने इन्हें हिरासत में ले लिया। अब सभी मछुआरों को ईरानी सेना ने रिहा कर दिया। ये सभी दुबई के रास्ते चेन्नई के लिए रवाना हुए और गुरुवार को भारत पहुंचे। इनमें से 5 मछुआरे गुजरात के औऱ 44 तमिलनाडु के है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -