ईरान ने अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले 15 मछुआरों को किया रिहा
ईरान ने अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले 15 मछुआरों को किया रिहा
Share:

नई दिल्ली :  ईरान से एक खुशखबरी आयी आई है दरअसल ईरानी अधिकारियों ने पांच महीने पहले उनके देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय मूल के पुलिसकर्मी को ट्रंप ने बताया 'राष्ट्रीय हीरो'

ईरान सरकार रिहा करने पर सहमत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर कन्नड़ जिले के उपायुक्त ने बताया, ''हमें खुशी है कि उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद काफी प्रयास किये गये।'' उन्होंने ने बताया कि सभी मछुआरे अपनी नौकाओं में संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते में हैं और इसके बाद वे भारत लौटेंगे। शुरूआत में नौका मालिकों ने मछुआरों की रिहाई के लिए प्रयास किये लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ही ईरान सरकार उन्हें रिहा करने पर सहमत हुई।

मेलबर्न : भारतीय दूतावास सहित अन्य राजनयिक मिशन में पाए गए संदिग्ध पैकेट

जानकारी के लिए बता दें की मछुआरों के ईरान के किश द्वीप में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद ईरानी सरकार ने 27 जुलाई से उन्हें हिरासत में रखा था। उन्होंने बताया कि वे संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी के स्वामित्व वाली तीन नौकाओं पर काम कर रहे थे।

पिछले 65 सालों से नहीं नहाया है ये आदमी, बन गया दुनिया का सबसे गन्दा इंसान

दीवार बनाने पर लोगों के समर्थन के लिए ट्रंप ने किया देश को संबोधित

परमाणु सशस्त्र देशो के बीच युद्ध 'आत्मघाती' कदम साबित होगा : इमरान खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -