ईरान के राष्ट्रपति 25 मार्च को पाकिस्तान रवाना होंगे
ईरान के राष्ट्रपति 25 मार्च को पाकिस्तान रवाना होंगे
Share:

वागीशा : ईरान के राष्ट्रपति जल्द ही पाकिस्तान की यात्रा पर होंगे। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण होगी। मूल रूप से यह पाकिस्तान के लिए विकास की ईबारत को आगे बढ़ा सकती है। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी 25 मार्च और 26 मार्च को होने वाली पाकिस्तान यात्रा के तहत कई तरह के करार कर सकते हैं।

ऐसे में पाकिस्तान और ईरान के बीच ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा की चिंताओं को सुलझाने हेतु एक पुल के तौर पर इस यात्रा को देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ईरान पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाए दिए गए थे। मगर इन्हें बाद में हटा दिया गया। इस तरह के प्रतिबंध हटाने के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की यह पहली यात्रा मानी जा रही है।

इस मामले में पाकिस्तान ईरान से उम्मीद लगाए हुए है। इससे विद्युत संकट में समाधान में सहायता भी मिलेगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ईरान से गैस पाईपलाईन को लेकर भी समझौता कर सकता है। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच वर्ष 2004 को आधारभूत तरीके से रखा गया 5 अरब डाॅलर के व्यापार लक्ष्य का करार आगे बढ़ सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -