ईरान में सैन्य परेड के दौरान हमला, 8 जवानों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
ईरान में सैन्य परेड के दौरान हमला, 8 जवानों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
Share:

तेहरान। पिछले कई सालों से आतंकवाद और गृहयुद्ध से जूझ रहे ईरान में आतंकवादी हमलों की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही। अभी हाल ही में ईरान में एक भीषण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि यह भीषण गोलीबारी ईरान में सैन्य परेड कर रही ईरानी सेना पर की गई है।  

एनपीए लोन को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा

 

यह घटना आज (शनिवार 22 सितम्बर) दोपहर ईरान के दक्षिण पश्चिमी शहर अहवाज़ में घटित हुई है जहा ईरानी सेना की सैन्य परेड के दौरान कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अचानक अंधाधुन गोलियां चलाना शुरू कर दिया था। इराकी मीडिआ के मुताबिक यह गोलीबारी पुरे 10 मिनट तक चली थी। इस भीषण गोलीबारी के दौरान ईरानी सेना के  8 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ ही 20 जवान गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए है। इन जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

अब बताई राजकुमार हिरानी ने 'संजू' की असली कहानी

 

ईरान की एक सरकारी मीडिया एजेंसी के मुताबिक इस हमले में कई आम नागरिकों के हताहत होने की भी ख़बर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन नकाबपोश हमलावरों के समूह ने सेना के  सैन्य परेड वाले स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक पार्क से यह गोलियां चलाईं थी। सूत्रों के मुताबिक ये हमलावर भी सेना की वर्दी में ही थे। 

ख़बरें और भी 

 

ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों को अमेरिका की चेतावनी `

 

वीडियो: आखिर क्यों अपने घर में घुसते ही बिलख पड़ी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

 

2.0 Teaser : फिल्म का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज़, देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -