लोकसभा चुनाव: प्रियंका के अयोध्या दौरे पर इकबाल अंसारी का तंज, कहा - दर्शन करें और वापस लौट जाएं
लोकसभा चुनाव: प्रियंका के अयोध्या दौरे पर इकबाल अंसारी का तंज, कहा - दर्शन करें और वापस लौट जाएं
Share:

अयोध्या: कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के तहत राम की नगरी अयोध्या में पहुंचेंगी। प्रियंका यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और एक रोड शो भी निकालेंगे। प्रियंका का अयोध्या दौरा कांग्रेस की सॉफ्ट हिंदुत्व नीति का एक चरण माना जा रहा है, किन्तु ये कदम कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रियंका के अयोध्या दौरे पर गहरी आपत्ति व्यक्त की है।

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन का पेंच सुलझा, ये है राजद और कांग्रेस का सीट शेयरिंग फार्मूला

इकबाल अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 70 वर्ष में कांग्रेस ने अयोध्या के लिए कोई काम नहीं किया है, कांग्रेस हमेशा से केवल हिंदू-मुसलमानों को लड़ाती रही है। उन्होंने कहा है कि अब प्रियंका गांधी वाड्रा आ रही हैं, किन्तु इसका कोई सियासी लाभ उनको नहीं मिलने वाला है। अंसारी ने कहा है कि प्रियंका अयोध्या में आएं, सरयू के किनारे घूमे और मंदिर में दर्शन करें और वापस चली जाएं।

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी बोले, विपक्ष के पास नहीं कोई विकल्प, बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार

प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या के लिए जितना पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है, उतना काम कांग्रेस ने कभी नहीं किया। उन्होंने अयोध्या में काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती की भी प्रशंसा की है।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता ने बताया क्यों नहीं हो पाया महागठबंधन, राहुल गाँधी को लेकर दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी शिवपाल की प्रत्याशी तनुश्री त्रिपाठी

भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा - किसी ने अंगुली दिखाई तो वो तोड़ दी जाएगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -