पुलिस अधिकारी संगीता के 4 फर्जी फेसबुक अकाउंट, जाँच के आदेश
पुलिस अधिकारी संगीता के 4 फर्जी फेसबुक अकाउंट, जाँच के आदेश
Share:

हरियाणा। बात चलेगी तो दूर तलक जाएगी। फतेहाबाद की आइपीएस ऑफिसर और स्वास्थय मंत्री अनिल विज के बीच गरमाए मामले के बाद एक और नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर संगीता के 4 अकाउंट दिख रहे है। जिनमें से 1 अकाउंट है और तीन पेज है। कहा जा रहा है कि ये सारे अकाउंट फर्जी है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

बता दें कि मंत्री और पुलिस अधिकारी में शराब बंदी के लेकर मामला गरमाया था। इसके बाद महिला अधिकारी का तबादला कर दिया गया था। इसके खिलाफ उसके गांव में भी सर्वजातीय पंचायत बुलाई गई जिसमें इस तबादले के खिलाफ लोगो ने अपना रोष व्यक्त किया। पंचायत ने यह भी कहा कि महापंचायत आयोजित कर भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा, क्यों कि राज्य में भाजपा का ही शासन है।

कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने संगीता के नाम से तीन आईडी बना दी, इस पर संगीता के अलग-अलग फोटो भी लगे हुए है। पुलिस ने इसके जाँच के आदेश दिए है। एक फेसबुक अकाउंट सुबह करीब 9 बजे बनाया ग.या। जिस पर विज व संगीता के बीच हुए विवाद के समाचार भी पोस्ट किए गए। हजारों की संख्या में यूजर इसे लाइक भी कर चुके है। इस पूरे मामले में डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि एसपी संगीता ने अब तक कोई भी फेसबुक आइडी नही दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -