IPL2018LIVE: इन युवा बल्लेबाजों ने बढ़ाई धोनी की धड़कने
IPL2018LIVE: इन युवा बल्लेबाजों ने बढ़ाई धोनी की धड़कने
Share:

मुंबई इंडियंस के ओपनर बैट्समेन रोहित शर्मा और इविन लुइस के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन युवा बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई एक अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने 78 रन की साझेदारी कर मुंबई को बुरी स्थिति से बाहर निकाला.

एक समय मुंबई के ओपनर बैट्समेन लुइस और रोहित शर्मा के आउट होने पर मुंबई लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन ईशान किशन ने 29 गेंद पर 40 रन बनाकर अपनी पारी में 1 छक्के और 4 चौकें लगाए वहीं किशन के साथ सूर्यकुमार यादव ने भी 4 चौकें और 1 छक्के की बदौलत 29 गेंद पर 43 बनाए. किशन और यादव के क्रीज पर खेलते हुए एक समय धोनी के चेहरे पर निराशा की लकीरें साफ दिखाई दे रही थी.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, इन दोनों के बीच अब तक हुए 24 मैचों में 13 मैच जीतकर मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है, वहीं चेन्नई ने अब तक 11 मैच जीते है. मुंबई और चेन्नई के ख़िताब जीतने के इतिहास पर नजर डाले तो मुंबई ने 3 बार ख़िताब पर कब्जा किया और और चेन्नई ने 2 बार जीता है.

IPL2018LIVE: मुंबई 117 रन पर चार विकेट, किशन और यादव आउट

IPL2018LIVE: मुंबई की औसत शुरुआत, रोहित शर्मा आउट

IPL2018: टॉस जीतने के बावजूद हार सकती है चेन्नई, लेकिन मुंबई....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -