IPl2018: भारत आने की ख़ुशी में भांगड़ा करते दिखे क्रिस गेल
IPl2018: भारत आने की ख़ुशी में भांगड़ा करते दिखे क्रिस गेल
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जिसका भारत ही नहीं विदेश के फैंस को भी अपने खिलाड़ियों को छक्के जड़ते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है. इस बार आईपीएल 7 अप्रेल से शुरू हो रहा है जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस लिहाज से फैंस के साथ आईपीएल के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल भी खासे उत्साहित है. 

क्रिस गेल जल्द ही भारत आने वाले है, एक विडियो के जरिए क्रिस गेल ने यह जानकारी शेयर की है. साथ ही वीडियो में गेल का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जो काफी मजेदार है. वैसे तो गेल क्रिकेट में छक्के जड़ने के अलावा दर्शकों में अपनी पार्टी इमेज के लिए भी जाने जाते है, ऐसा ही कुछ किया है क्रिस गेल ने जिसमें वे इंडिया आने की ख़ुशी में पंजाबी गाने पर थिरकते नजर आ रहे है. 

आईपीएल में गेल का प्रदर्शन कभी एवरेज रहा है तो कभी उन्होंने गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएं है, आईपीएल में गेल के सफर की अगर हम बात करे तो पहले क्रिस गेल कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते थे, उसके बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में अपने जलवे बिखेरे है, लेकिन इस बार गेल किंग्स 11 पंजाब के लिए खेलते नजर आएंगे. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -