IPL : जानिए अब तक के आईपीएल इतिहास के विजेताओं के नाम
IPL : जानिए अब तक के आईपीएल इतिहास के विजेताओं के नाम
Share:

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग का तमगा आईपीएल को प्राप्त है। आईपीएल ने पूरी दुनिया में धूम मचाई है। आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही टी-20 क्रिकेट को बेशुमार प्रसिद्धि मिली है। आज हम आपको अब तक के आईपीएल इतिहास के विजेताओं के बारे में बताएंगे। 

ये हैं अब तक के आईपीएल इतिहास की विजेता टीम

2008 राजस्थान रॉयल्स 

पहली बार आईपीएल 2008 में खेला गया था। पहले सीजन का आईपीएल ख़िताब राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। 

2009 डेक्कन चार्जर्स 

आईपीएल का दूसरा सीजन 2009 में खेला गया था। 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था।  

2010 चेन्नई सुपर किंग्स 

साल 2010 में आईपीएल का तीसरा ख़िताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने अपने नाम किया था। 

2011 चेन्नई सुपर किंग्स 

चेन्नई सुपरकिंग्स साल 2011 में आईपीएल के चौथे सीजन में भी बाजी मारने में कामयाब रही थी। साल 2010 के बाद लगातार दूसरी बार साल 2011 में भी आईपीएल का ख़िताब जीतने में चेन्नई सुपरकिंग्स ही कामयाब रही थी। 

2012 कोलकाता नाइट राइडर्स 

2012 में आईपीएल का पांचवां ख़िताब गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया था। 

2013 मुंबई इंडियंस 

साल 2013 में आईपीएल के छठे सीजन में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी। कई स्टार खिलाड़ियों से सजी-धजी मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराते हुए यह ख़िताब अपने नाम किया था

2014 कोलकाता नाइट राइडर्स 

साल 2014 में आईपीएल के सातवे सीजन में एक बार फिर गंभीर की कप्तानी वाली टीम का जलवा देखने को मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 का फाइनल मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया था। 

2015 मुंबई इंडियंस 

साल 2015 फिर से मुंबई इंडियंस के नाम रहा। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को फ़ाइनल में 41 रनों से हराते हुए एक बार पुनः ख़िताब पर कब्ज़ा जमा लिया। 

2016 सनराइजर्स हैदराबाद 

साल 2016 के 9वें आईपीएल सीजन का ख़िताब सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हराते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था। 

2017 मुंबई इंडियंस 

एक बार फिर मुंबई ने आईपीएल ख़िताब पर कब्जा किया। मुंबई इंडियंस ने 2017 में आईपीएल के 10वें सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को पराजित कर ख़िताब पर कब्जा जमाया था। 

2018 चेन्नई सुपरकिंग्स 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जलवा आईपीएल में फिर नज़र आया और उनकी टीम ने आईपीएल का 11वां ख़िताब अपने नाम किया।  चेन्नई ने हैदराबाद को पराजित करते हुए 8 विकेट से फाइनल में सफलता हासिल की। चेन्नई सुपरकिंग्स IPL में कुल 3 बार विजेता रही हैं।  

2019 मुंबई इंडियंस 

रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग को 1 रन के छोटे अंतर से मात देकर चौथी बार IPL का ख़िताब अपने नाम किया। बता दें कि आईपीएल में सबसे अधिक 4 बार फाइनल जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम हैं।  

 

टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, चौंका देगा क्रिस गेल का स्थान

टेस्ट : सबसे अधिक गेंद खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 2 भारतीय दिग्गज शामिल

सबसे ज्यादा क्रिकेट मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, इस देश के 3 दिग्गज शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -