फिल्मी दुनिया में छाने को तैयार हैं महेंद्र सिंह धोनी
फिल्मी दुनिया में छाने को तैयार हैं महेंद्र सिंह धोनी
Share:

इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब फिल्मी दुनिया में कदम जमाने की तयारी कर ली है। जी हाँ लेकिन अगर आप सोच रहे हैं वह अभिनेता बनने वाले हैं तो आपको हम यह साफ़ कर दें कि ऐसा उनका कोई प्लान नहीं है। जी दरअसल उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। जी हाँ, और माही ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'धोनी इंटरटेनमेंट' (Dhoni Entertainment) रखा है। हाल ही में इस बात की जानकारी LetsCinema ने दी है।

बीते रविवार को ट्वीट करते हुए एक फोटो शेयर करते हुए यह बताया गया है। फोटो में धोनी नजर आ रहे है और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम भी। बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी साउथ के सुपरस्टार थालापथी विजय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में धोनी कैमियो भी कर सकते हैं। जी हाँ और धोनी ने खुद साउथ सुपरस्टार विजय को फोन कर उनकी ये फिल्म करने के लिए कहा है। हालाँकि इन सभी खबरों के बीच अब धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर दिया है।

UP में आफत की बारिश से अब तक 27 की मौत, आज बंद रहेंगे स्कूल

इसका मतलब रिपोर्ट्स में जो दावे किए गए थे, उनमें से एक बात तो सच थी, हालाँकि धोनी बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगे, यह भी देखना होगा। धोनी के प्रोडक्शन हाउस का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें पता चल रहा है कि माही तीन भाषाओं में अपनी फिल्में बनाएंगे। जी हाँ और यह भाषाएं तमिल, तेलुगू और मलयालम है। हालाँकि अगर देखा जाए तो धोनी 2008 से IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, इसी के चलते धोनी साउथ में काफी फेमस भी हैं। माही को थाला नाम से भी पुकारा जाता है।

'मैं ब्रह्मा विष्णु महेश को कभी ईश्वर नही मानूंगा', दिल्ली के बाद लखनऊ में सैकड़ों लोगों ने ली शपथ

Video: अमिताभ बच्चन से नाराज हुईं पत्नी जया, बिग बी बोले- 'ये सार्वजनिक हो रहा है...'

'गेस्ट हाउस में कपड़े बदलने के दौरान चालू था CCTV...,' छात्राओं ने खोली पोल!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -