IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी, पहली बार धोनी की कप्तानी में खेलेंगे
IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी, पहली बार धोनी की कप्तानी में खेलेंगे
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में शामिल होने के लिए इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और इंग्लैंड के ही हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली खान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ गए हैं। स्टोक्स और धोनी का कॉम्बिनेशन देखने के लिए CSK के फैन्स बेसब्र  हैं, मगर बता दें कि IPL में इससे पहले भी ये दोनों खिलाड़ी एक साथ एक टीम के लिए खेल चुके हैं, हालांकि उस समय स्टोक्स धोनी की कप्तानी में नहीं थे।

स्पॉट फिक्सिंग के चलते CSK पर 2016 और 2017 IPL सीजन पर प्रतिबंध लगा था, ऐसे में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) टीम में चले गए थे। 2016 में धोनी ने इस टीम की कप्तानी की थी, मगर 2017 सीजन से ठीक पहले धोनी के स्थान पर स्टीव स्मिथ को कप्तान बना दिया गया था। 2017 में ही स्टोक्स को RPS ने 14.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। IPL 2023 में CSK ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा है।

CSK की कप्तानी इस सीजन में धोनी के ही हाथ में हो सकती है, मगर बेन स्टोक्स को CSK के फ्यूचर कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, ऐसे में इस सीजन में टीम में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण नज़र आ रही है। पहले इस बात को लेकर संशय बना हुआ था कि क्या स्टोक्स पूरी सीजन में खेल पाएंगे, मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद स्टोक्स ने स्पष्ट कर दिया था कि वह IPL 2023 के लिए उपलब्ध रहेंगे।

'हारने से डरता है भारत, इसलिए पाकिस्तान में खेलने नहीं आ रहा..', पूर्व PAK क्रिकेटर का बड़बोला बयान

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप ! अब क्या होगा टीम इंडिया का फैसला ?

महज 6 वर्ष की आयु में क्रुणाल पंड्या ने दिखाया था क्रिकेट में रूचि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -