IPL 2023: टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा ?
IPL 2023: टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा ?
Share:

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के निराशाजनक IPL 2023 अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह अपने पैर धरती पर ही रखना चाहते हैं और अभी टीम इंडिया में चयन के बारे में नहीं सोच रहे है। मौजूदा सत्र में गुजरात टाइटंस (GT) पर कोलकाता की जीत में 5 छक्के जड़कर सुर्ख़ियों में आने वाले रिंकू IPL 2023 में अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाज और फिनिशर के रूप में उभरे हैं। भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उन्हें भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का दावेदार बताया। 

रिंकू ने शनिवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ कोलकाता को मिली एक रन की रोमांचक हार के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'इस प्रकार के सत्र से किसी को भी बहुत अच्छा लगेगा, मगर मैं अभी इतनी दूर तक नहीं सोच रहा हूं कि मुझे टीम इंडिया  में चुना जाएगा।' 25 वर्षीय रिंकू ने मौजूदा सत्र का चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 33 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए और लखनऊ के खिलाफ कोलकाता को जीत के बेहद करीब ले गए थे। कोलकाता के लिए सत्र में रिंकू ने 59.25 के औसत और 149 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 474 रन स्कोर किए हैं। 

लखनऊ के खिलाफ जीत के लिए अंतिम 3 गेंदों पर तीन छक्के लगाने की आवशयकता थी और यह GT के खिलाफ मुकाबले जैसी स्थिति थी जब रिंकू ने लगातार 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा है कि, ''मैं पूरी तरह से निश्चिंत था और सोचा कि जो भी होगा देखा जाएग। हां, गुजरात के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़ने का विचार मेरे दिमाग में आया था। मैं केवल एक गेंद (छक्का मारने से) से चूक गया और यह चौका हो गया।' 

WTC Final: रिकी पोंटिंग बोले- विराट कोहली के विकेट पर होगी हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ की नज़रें

कश्मीर मुद्दे पर अफरीदी ने फिर उगला जहर, आतंकी यासीन मलिक की तारीफ में भी गढ़े कसीदे

ऐसे शुरू हुआ था अंजुम चोपड़ा का क्रिकेट करियर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -