IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, नहीं कर पा रहे गेंदबाज़ी !
IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, नहीं कर पा रहे गेंदबाज़ी !
Share:

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई के तेज गेंदबाज को कुत्ते ने काट लिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। अर्जुन ने अपने दोस्तों को बताया है कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है और इस कारण उनके हाथ में सूजन है। बता दें कि, कुत्ते ने अर्जुन के उस हाथ (Left Arm) की उंगलियों पर काटा है, जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। 

 

LSG ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के अपने साथी खिलाड़ियों से मिलते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में सुना और देखा जा सकता है कि अर्जुन ने कुत्ते के काटने वाली बात स्वीकार की है। वीडियो में लखनऊ के क्रिकेटर युद्धवीर सिंह चरक, अर्जुन से पूछते हैं कि सब बढ़िया? इस पर अर्जुन  कहते हैं, "कुत्ता काटा है।" वहीं, मोहसिन खान पूछते हैं कब? तो अर्जुन कहते हैं एक दिन पहले। 

बता दें कि इस IPL में अर्जुन तेंदुलकर ने MI के लिए डेब्यू अवश्य किया, लेकिन उनको अधिक चांस नहीं मिले। इसके पीछे वजह यह थी कि टीम के पास पहले से ही लेफ्ट आर्म पेसर हैं, जो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, उनको 4 मैचों में खेलने का अवसर मिला है और वे तीन ही विकेट निकालने में कामयाब हुए हैं। आगे शायद ही उनको इस सीजन चांस मिलने की उम्मीद है। अभी तो कुत्ता काटने के कारण अर्जुन नेट्स में भी गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं। 

खुद को 'शरीयत पीड़ित' बताकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची हसीन जहां, मांग- पूरे देश में एक ही हो 'तलाक़' का कानून

ये धोनी का अंतिम सीजन, अगले IPL में नहीं खेलेंगे ? माही के फैंस को मिल गया जवाब

IPL 2023: कोलकाता के कप्तान नितीश राणा को लगा 24 लाख का फटका, दूसरी बार की ये गलती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -