IPL 2023: पहली गेंद पर छक्का कैसे मार लेते हैं सूर्या और ईशान जैसे बल्लेबाज़ ?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अहम सदस्य दीपक चाहर ने इस बात का खुलासा किया है कि आज के दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली गेंद पर कोई छक्का कैसे मार लेता है। इसके पीछे का बड़ा कारण उन्होंने बताया है और उन्होंने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का उल्लेख किया, जिन्होंने इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। 

दीपक चाहर ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में कहा कि, 'आज के समय में जितने यंगस्टर्स हैं, वे जब इंडिया के लिए खेलते हैं तो उनको फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि उनको IPL में पहले से ही ठीक ठाक पैसा मिल चुका होता है। इसलिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बॉल पर जाकर छक्का मार सकते हैं।' 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने आगे कहा कि, 'पहले किसी में दम नहीं था कि पहली गेंद पर छक्का मारने का सोच भी ले। ये बात एकदम सही है, क्योंकि अब हर कोई पैसे कमा रहा है। वह सोचता है कि एक गेंद से कुछ नहीं होगा। वह IPL में जाकर पैसे कमा लेगा। वह कमा लेता है और तभी सोच सकता है कि पहली गेंद पर छक्का मार दूंगा।'

जबलपुर में ISIS की एंट्री! निशाने पर हिन्दू लड़कियां, 2050 तक भारत को 'मुस्लिम राष्ट्र' बनाने का लक्ष्य- NIA को मिले सबूत

5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में भरपेट भोजन! कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में शुरू की इंदिरा कैंटीन

जम्मू कश्मीर से लश्कर का आतंकी मोहम्मद अशरफ मीर गिरफ्तार, जेब में रखा था ग्रेनेड, बारामुला का है निवासी

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -