IPL 2023: हरभजन सिंह बोले- इन दो खिलाड़ियों को अभी मौका दें, वरना..
IPL 2023: हरभजन सिंह बोले- इन दो खिलाड़ियों को अभी मौका दें, वरना..
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 में जिन दो युवा अनकैप्ड इंडियन प्लेयर्स ने धमाल मचाया हुआ है। उनमें से एक नाम यशस्वी जायसवाल का है और एक नाम रिंकू सिंह का है। उनके अलावा तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी प्रभावित किया है। एक सलामी बल्लेबाज़ है, एक फिनिशर और एक मध्य क्रम का बैट्समैन है। तीनों अपनी-अपनी विधा में सर्वगुण संपन्न लग रहे हैं। 

यही वजह है कि टीम इंडिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने उनके सीधे टीम इंडिया में चुने जाने की मांग उठाई है। उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की भी प्रशंसा की है, जिन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण किया था।  हरभजन सिंह ने कहा कि, "मेरा निश्चित तौर पर मानना है कि जब कोई बढ़िया खेल रहा हो या अच्छा कर रहा हो तो उसे सिस्टम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए, किन्तु उन्हें टीम में रखा जाए, ताकि वह कुछ सीख सकें और बेहतर हो सकें। 

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि रिंकू और यशस्वी के लिए खिलाड़ियों के करीबी समूह में रहने का शायद यह सही वक़्त है। उन्हें 20 या 30 सदस्यीय समूह का हिस्सा बनाएं। यशस्वी और रिंकू जैसी प्रतिभाओं के लिए यह धारणा भले ही जल्दबाजी लगे, मगर सच कहा जाए तो ऐसा नहीं है। वे पहले से ही इस स्तर पर खेल रहे हैं और अच्छा खेल रहे हैं। उन्हें अभी चांस दें, वरना देर हो सकती है।'

10 साल बाद इस मैदान पर होगा IPL मुकाबला, दिल्ली से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, नहीं कर पा रहे गेंदबाज़ी !

हादसे का शिकार हुए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, सामने आया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -