IPL 2022: इस खिलाड़ी ने जीत ली CSK से हारती हुई बाजी, जड़ी इस IPL की सबसे तेज फिफ्टी
IPL 2022: इस खिलाड़ी ने जीत ली CSK से हारती हुई बाजी, जड़ी इस IPL की सबसे तेज फिफ्टी
Share:

बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के प्लेयर इविन लुईस ने तहलका मचा दिया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के खिलाफ हारा हुआ मैच पलट दिया। उन्होंने इस IPL सीजन की सबसे जबरदस्त फिफ्टी जड़ते हुए लखनऊ को 6 विकेट से मैच जिता दिया।

चेन्नई के खिलाफ मैच में इविन लुईस ने 23 गेंदों पर फिफ्टी (55 रन) जड़ी। यह मौजूदा IPL सीजन की सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन तथा चेन्नई के ओपनर रोबिन उथप्पा ने लगाई। दोनों ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उथप्पा ने यह दूसरी तेज फिफ्टी लखनऊ के विरुद्ध इसी मैच में जड़ी थी। वहीं, लुईस ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 3 छक्के तथा 6 चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 239.13 का रहा। मैच के अंत में लुईस ने आयुष बदोनी के साथ मिलकर 13 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की साझेदारी की तथा हारा हुआ मैच जिता दिया। लुईस ने पारी के 19वें ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर दो चौके तथा 1 छक्का लगाते हुए 25 रन बनाए थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में इविन लुईस को सस्ते में ही खरीद लिया था। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए ही थी। उनकी बोली आरम्भ हुई तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं बताई थी। ऐसे में लखनऊ ने बोली लगाते हुए लुईस को बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। बीते सीजन में लुईस राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखाई दिए थे।

बोल और सुन न पाने के कर भी वीरेंद्र सिंह ने कई बार रोशन किया है भारत का नाम

पहली नज़र में ही दिनेश कार्तिक की पत्नी को चाहने लगे थे मुरली विजय

इस दिन से शुरू होगा संतोष ट्रॉफी का 75वां सत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -