IPL के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, जब इन 3 चैंपियन टीमों के बिना खेले जाएंगे प्लेऑफ मुकाबले
IPL के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, जब इन 3 चैंपियन टीमों के बिना खेले जाएंगे प्लेऑफ मुकाबले
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुँच चुका है। दो नई टीमें गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं, वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI), 4 बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और 2 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। लखनऊ के खिलाफ बुधवार रात मिली शिकस्त के बाद कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। बता दें कि IPL के इतिहास में ऐसा पहली दफा होगा, जब मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में से कोई भी टीम प्लेऑफ में नहीं होगी। आइए तीनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं-

मुंबई इंडियंस:- रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। IPL 2022 के पहले 8 मैचों में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अभी तक खेले 13 मैच में से मुंबई केवल 3 ही मैच जीत सकी है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स:- चेन्नई के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन के शुरू होने पहले कप्तानी का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया। जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने बीच सीजन में वापस धोनी को टीम की कमान सौंप दी। इसके बाद जडेजा चोट के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। गत चैंपियन CSK 13 में से 4 मैच जीतकर 9वें स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइड्स:- नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में KKR आईपीएल 2022 के दौरान सबसे ज्यादा बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए दिखाई दी। लखनऊ के खिलाफ अंतिम मुकाबले में भी टीम ने तीन परिवर्तन किए। टीम ना तो परफेक्ट ओपनिंग कॉम्बिनेशन ढूढने में कामयाब रही और ना ही उनकी बॉलिंग यूनिट मजबूत नज़र आई। सीजन के अंत तक कोलकाता परफेक्ट प्लेइंग इलेवन नहीं खोज पाई। नतीजा यह हुआ कि 14 मैचों में 8 मुकाबले हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

लखनऊ की धमाकेदार जीत से उछल पड़े गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन

आईपीएल 2022 में, क्या सैमसन राजस्थान की किस्मत को पलटने में सक्षम होंगे?

अगर आज हारी तो कोलकाता का खेल ख़त्म, लखनऊ से मिलेगी कड़ी टक्कर.. देखें संभावित प्लेइंग XI

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -