IPL 2021: साल दर साल 'महंगे' होते चले गए मैक्सवेल, जानिए IPL इतिहास में कैसा रहा है इस बल्लेबाज़ का खेल
IPL 2021: साल दर साल 'महंगे' होते चले गए मैक्सवेल, जानिए IPL इतिहास में कैसा रहा है इस बल्लेबाज़ का खेल
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की तैयारियां चरम पर हैं। IPL 2021 का ऑक्‍शन हो चुका है। सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने खिलाड़ी खरीद लिए हैं। इस बार के ऑक्‍शन के बाद सबसे अधिक चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वो हैं ऑस्‍ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्‍लेन मैक्‍सवेल। IPL 2020 में ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेला था, मगर वे IPL के उस सीजन में एक भी छक्‍का नहीं लगा सके और पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला नहीं चला। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 14.25 करोड़ रुपये में ख़रीदे गए मैक्सवेल इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए क्या कमाल करते हैं।

बता दें कि मैक्‍सवेल ने अपना पहला IPL 2012 में दिल्ली की टीम से खेला था, हालांकि, इस टूर्नामेंट में उन्होंने मात्र दो मैच खेले थे। उन्हें पहली बार IPL 2013 में मुंबई इंडियंस ने 5.32 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसे बाद साल 2014 में किंग्‍स इलेवन पंजाब (KXIP) ने उन्‍हें छह करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद मैक्सवेल लगातार पंजाब के लिए खेलते रहे,  साल 2018 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को नौ करोड़ रुपये में परचेस किया। 2019 का आईपीएल मैक्सवेल किसी कारण से नहीं खेल पाए थे।  इसके बाद साल 2020 में किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, 2020 में मैक्सवेल कुछ ख़ास नहीं कर पाए और KXIP ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन इससे भी मैक्सवेल की कीमत कम होने के बजाए उलटे बढ़ गई। इस साल के IPL ऑक्शन में आरसीबी ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।  

ग्‍लेन मैक्‍सवेल हर साल के IPL ऑक्‍शन में महंगे खिलाड़ी के रूप में चमकते रहे हैं, टीमें उनपर बढ़-चढ़कर बोली लगाती हैं, किन्तु एक दो सीजन को छोड़कर वे अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इस बार विराट कोहली की कमान वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उनपर बड़ा दांव खेला है।  इस बार जब ऑक्‍शन में ग्‍लेन मैक्‍सवेल का नाम पुकारा गया, तो कई टीमों ने उनके लिए हाथ उठाया, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 
मैक्सवेल को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी ने अपनी पूरी जान लगा दी। आखिर में आरसीबी ने उन्‍हें 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ कर लिया। बता दें कि इससे पहले कई टीमों के लिए IPL खेल चुके ग्‍लेन मैक्‍सवेल, पहली मर्तबा विराट कोहली एबी डिविलयर्स के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे।

ग्‍लेन मैक्‍सवेल के अब तक की IPL परफॉरमेंस की बात करें तो उन्‍होंने कुल 82 मैच खेले हैं, जिसमें 1505 रन स्कोर किए हैं। इसमें उनका सबसे बड़ा स्‍कोर 95 रन रहा है और औसत करीब 22 रन का है। हालांकि, मैक्सवेल की सबसे बड़ा प्लस पॉइंट उनका स्‍ट्राइक रेट है, जो 154 से भी ऊपर का है। ग्‍लेन मैक्‍सवेल के नाम IPL में कोई शतक तो दर्ज नहीं है, मगर वे अब तक छह अर्धशतक जरूर लगा चुके हैं। IPL इतिहास में 118 चौके 91 छक्‍के लगाने वाले मैक्‍सवेल के नाम 30 कैच भी दर्ज हैं। वे अपनी टीम के लिए एक गेंदबाज़ी विकल्प के लिए भी उपलब्ध रहते हैं, अब तक मैक्सवेल 19 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। तूफानी बल्लेबाज़ी, ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी और फुर्तीला क्षेत्ररक्षण, यही कारण है कि मैक्सवेल की कीमत IPL के सीजन के साथ ही बढ़ती चली गई। 

एंटोनियो लोपेज़ हवास ने कहा- "मैं समर्थकों को बधाई देना चाहता हूं"

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले किया ये काम

नए खिलाड़ी इस साल आईपीएल जीतने में टीम की करेंगे मदद: विराट कोहली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -