पांचवी बार IPL चैम्पियन बनी मुंबई इंडियंस, मिले 20 करोड़ रुपये
पांचवी बार IPL चैम्पियन बनी मुंबई इंडियंस, मिले 20 करोड़ रुपये
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को IPL-13 के फाइनल में मात देकर मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से कामयाबी अपने नाम कर ली है। जी हाँ, पांचवीं बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा डाला है। एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का पांचवां खिताब अपने नाम कर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहरा दिया है। जी दरअसल इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब अपने नाम किये हैं। इस बार फाइनल में रोहित के धुरंधरों ने सभी को पछाड़कर अपना नाम सबसे आगे कर दिया। आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की तो जैसे बारिश ही हो गई। चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि हासिल हुई और फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12।5 करोड़ रुपये इनाम में मिले।

आइए जानते हैं क्या थी प्राइज मनी -

1। चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मिला 20 करोड़ रुपये का चेक।

2। रनर्स-अप दिल्ली कैपिटल्स को मिला 12।5 करोड़ रुपये का चेक।

आइए बताते हैं कौन कितनी बार बना आईपीएल चैम्पियन-

1। मुंबई इंडियंस - 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा

2। चेन्नई सुपर किंग्स - 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

3। कोलकाता नाइट राइडर्स - 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर

4। सनराइजर्स हैदराबाद - 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर
5। डेक्कन चार्जर्स - 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट

6। राजस्थान रॉयल्स - 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न

मुंबई इंडियंस (MI): 5वीं बार बनी चैम्पियन

2013 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया 

2015 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया 

2017 फाइनल: मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट को 1 रन से हराया 

2019 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया 

2020 फाइनल: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

2008-2020 : चैंपियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

बिहार चुनाव नतीजे: बिहार ने फिर नीतीश के सिर सजाया ताज, महागठबंधन ने दी थी कड़ी टक्कर

बिहार चुनाव: बहुमत से कुछ ही सीटें दूर NDA, राजद से मिल रही कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश में कायम रहेगा शिव'राज', सिंधिया के सिर सजा जीत का ताज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -