मुंबई इंडियन्स की जीत से फूली नहीं समाई नीता अंबानी, ग्राउंड में आकर किया यह काम
मुंबई इंडियन्स की जीत से फूली नहीं समाई नीता अंबानी, ग्राउंड में आकर किया यह काम
Share:

IPL 2020 में पांचवी बार मुंबई इंडियन्स ने जीत अपने नाम की है। इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा रहे थे और उनकी कप्तानी में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब मुंबई इंडियन्स ने अपने नाम किया है। वैसे फाइनल मुकाबला देखने के लिए नीता अंबानी भी ग्राउंड में शामिल थीं और इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आकाश अंबानी भी वहीं मौजूद थे।

जैसे ही मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की वैसे ही नीता अंबानी ग्राउंड पर आ गईं। उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के हाथों पर खूब सारी तालियां मारीं और उनके बेटे आकाश अंबानी ने रोहित शर्मा को पीछे से गले लगा लिया। अब उस दौरान का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। आपको बता दें कि बीते कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये दिल्ली की टीम आई। टीम ने सात विकेट पर 156 रन बनाए। उसके बाद मुंबई ने 18।4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इस दौरान रोहित ने 50 गेंदों पर 68 रन बनाये जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। वहीं इशान किशन (19 गेंदों पर नाबाद 33 रन, तीन चौके, एक छक्का) ने फिर से अपना दबदबा कायम किया है। वैसे दिल्ली की टीम के बारे में बात करें तो वह पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

बिहार: आज BJP मुख्यालय में मनेगा जश्न, शामिल होंगे पीएम मोदी-नड्डा

INDIA Coronavirus: 24 घंटे में सामने आए 44281 नए मामले, 86 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

क्या है Google One ऐप ? जानिए इसके फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -