आईपीएल 2019 के पहले शतकवीर बने संजू सैमसन, बनाया ऐसा रिकॉर्ड
आईपीएल 2019 के पहले शतकवीर बने संजू सैमसन, बनाया ऐसा रिकॉर्ड
Share:

जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग में हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोका। सैमसन ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 54 गेंदों पर शतक बना दिया। सैमसन 102 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने कुल 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

महिला क्रिकेट : इंग्लैंड ने दी श्रीलंका को 96 रनों से करारी शिकस्त

अब तक इनके नाम है रिकॉर्ड 

जानकारी के अनुसार इंडियन टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने साल 2013 में बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक बनाए थे। इस मैच में गेल ने 66 गेंदों में कुल 175 रन बनाए थे। इंडियन टी-20 लीग का दूसरा सबसे तेज शतक युसूफ पठान के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2010 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए 37 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। 

इंडिया ओपन बैटमिंटन 2019 : बी साई प्रणीत ने बनाई पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह

मिलर भी है आगे 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान उन्होंने कुल आठ छक्के और नौ चौके जड़े थे। युसूफ पठान ने यह शतक मुंबई के खिलाफ बनाया था। इंडियन टी-20 लीग का तीसरा सबसे तेज शतक डेविड मिलर ने बनाया है। साल 2013 में पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल सात छक्के और आठ चौके जड़े थे। यह मुकाबला बैंगलोर के खिलाफ खेला गया था। 

एशियाई एयरगन चैंपियनशिप : भारत ने किया एक स्वर्ण और दो रजत पदकों पर कब्जा

बैंगलोर के खिलाफ फिर मैदान में नजर आया पुराना युवराज, खेली ऐसी शानदार पारी

बोल्ट के अनुसार इस खिलाड़ी के आने से मजबूत हुई दिल्ली कैपिटल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -