IPL 2018: ये बल्लेबाज हुए नर्वस 90 का शिकार
IPL 2018: ये बल्लेबाज हुए नर्वस 90 का शिकार
Share:

आईपीएल टूर्नामेंट के 43वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 60 गेंदों पर नाबाद 95 रनों की बेशकीमती पारी खेली. इसके बाद 47 वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने शानदार 94 रन बनाये. जिसके   सहारे राजस्थान की टीम मुंबई को 7 विकेट से हराने में कामयाब रही. 

मौजूदा समय में चल रहे इस टूर्नामेंट में शतकों की बात करें, तो अब तक क्रिस गेल, शेन वाॅट्सन और ऋषभ पंत के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया. बावजूद इसके इस पूरे सीजन में एक दिलचस्प रिकाॅर्ड सामने आया हैं. आपको बता दें कि अब तक 10 ऐसे मौके आए, जब बल्लेबाजों ने 90 या 90 से ज्यादा रनों की नाबाद पारी खेली, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा है.

- जोस बटलर(राजस्थान राॅयल्स)- चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 95 रन

- केएल राहुल(किंग्स इलेवन पंजाब)- राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ नाबाद 95 रन

- रोहित शर्मा(मुंबई इंडियंस)- राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 94 रन

- श्रेयस अय्यर(दिल्ली डेयरडेविल्स)- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 93 रन

- संजू सैमसन(राजस्थान राॅयल्स)- राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 92 रन

- विराट कोहली(राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92 रन

- शिखर धवन(सनराइजर्स हैदराबाद)- दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 92 रन

- जेसन रॉय(दिल्ली डेयरडेविल्स)- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 91 रन

- एबी डीविलियर्स(राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 90 रन

- जोस बटलर(राजस्थान राॅयल्स)- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 94 रन 

 

भारतीय बैडमिंटन में पी गोपीचंद की भूमिका

नेमार बने फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद रहाणे ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -