महिला से दुष्कर्म करने के बाद एटीएम से निकाले 5 लाख
महिला से दुष्कर्म करने के बाद एटीएम से निकाले 5 लाख
Share:

जयपुर: राजस्थान की राजधानी के समीप स्थित करधनी थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक आरोपी ने महिला को नशीली चाय पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दुष्कर्म के साथ ही आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। बाद में आरोपी महिला को ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने क्लिपिंग दिखाकर एटीएम से लगभग पौने पांच लाख रूपए निकाले। बाद में महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। आरोपी और पीडि़ता एक दूसरे से परिचित बताए जाते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता द्वारा एक वर्ष पूर्व बेटी की सगाई आरोपी के बेटे से की गई थी। मगर यह रिश्ता अधिक दिन नहीं चला और सगाई टूट गई। यह महिला 32 वर्ष की बताई जा रही है। महिला शास्त्रीनगर क्षेत्र में रहती है। पीडि़ता द्वारा मई 2014 में अपनी बेटी की सगाई आरोपी के बेटे रोहित से कर दी गई मगर।

इसी बीच वर्ष 2014 में लड़के के पिता प्रेम कुमार ने फोन पर चर्चा कर बालाजी विहार करधनी में चर्चा के लिए निमंत्रित किया। आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा। 

महिला को उसने अश्लील क्लिपिंग दिखाई और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ने महिला से एटीएम लेकर करीब पौने पांच लाख रूपए निकाले । इसके बाद महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पीडि़ता ने बेटी की सगाई तोड़ दी। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -