कमजोरी और थकान से हैं परेशान तो आपको हो सकता है छोटी आंत का कैंसर
कमजोरी और थकान से हैं परेशान तो आपको हो सकता है छोटी आंत का कैंसर
Share:

आंत का स्वास्थ्य किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का संकेत है। जी हाँ और एक स्वस्थ आंत शरीर के ज्यादातर फंक्शन को दुरुस्त रखती है। ऐसे में इससे समझा जा सकता है कि आंतों का कैंसर कितना गंभीर हो सकता है। जी दरअसल छोटी आंत का कैंसर 20 फीट लंबी ट्यूब जैसी संरचना से शुरू होता है और इसे छोटी आंत के नाम से जाना जाता है। छोटी आंत का प्राथमिक काम रक्त प्रवाह में पोषक तत्वों को अवशोषित करने के अलावा पेट से पचे हुए भोजन को बड़ी आंत में ले जाना है।

आपको बता दें कि छोटी आंत हार्मोन भी पैदा करती है जो पाचन को गति प्रदान करते हैं और मुंह के जरिए पेट में पहुंचने करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) की सहायता करते हैं। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि छोटी आंत (small intestine) गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन पेट से संबंधित अन्य प्रकार के कैंसर (जैसे बड़ी आंत, पेट, अन्न प्रणाली और मलाशय के कैंसर) की तुलना में इस अंग में कैंसर अपेक्षाकृत बहुत कम देखा जाता है। जी दरअसल छोटी आंत को मोटे तौर पर तीन भागों में विभाजित किया जाता है – डुओडेनम (duodenum), जेजुनम (jejunum) और इलियम (ileum)।

डुओडेनम (ग्रहणी) पेट, अग्नाशय और पित्त नली से जुड़ी छोटी आंत का पहला भाग होता है। ऐसे में इस तरह अग्न्याशय और यकृत से स्रावित पाचक रस पाचन में सहायता के लिए ग्रहणी के माध्यम से छोटी आंत में प्रवेश करते हैं। ऐसा माना जाता है “छोटी आंत विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं का एक पावर हाउस है और इस अंग में चार प्रमुख तरह के कैंसर हो सकते हैं।” वहीं इनमे एडेनोकार्सिनोमा, न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर ,लिम्फोमा, सारकोमा प्रमुख हैं।

इसके संकेत और लक्षण-
एब्डोमिनल रीजन (उदर क्षेत्र) में तेज दर्द
पीलिया के समान आंखों का पीला पड़ना
ज्यादा कमजोरी और थकान
अज्ञात कारणों से जी मिचलाना और उल्टी होना
अनपेक्षित वजन घटना
स्टूल (मल) में खून आना
डायरिया जिसका इलाज दवाओं और खाने में परिवर्तन से नहीं किया जा सकता है

इस कैंसर का पता कैसे लगाएं?- ब्लड टेस्ट, CT, MRI, PET-CT, न्यूक्लियर मेडिकल स्कैन और एक्स-रे सहित विभिन्न टेस्ट कराने से इसका पता लग सकता है। 

 इन बातों का ध्यान रखे-
– शराब का सेवन न करें
– धूम्रपान छोड़ें
– नियमित कसरत
– स्वस्थ वजह बनाए रखने के लिए अपनी आंत को भी स्वस्थ रखें

अगर आप भी लगाती हैं परफ्यूम तो है खतरे की घंटी, हो सकता है कैंसर!

15 अगस्त को ये बड़ा ऐलान कर सकते हैं PM मोदी

अगर आप भी हैं चाऊमीन-फ्राइड राइस और मंचूरियन के शौकीन तो हो जाए सावधान, हो सकता है कैंसर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -