रोज करना चाहिए हलासन, होते हैं चौकाने वाले फायदे
रोज करना चाहिए हलासन, होते हैं चौकाने वाले फायदे
Share:

आप सभी जानते ही होंगे योग हमारे जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए बेहद जरूरी होता है। जी हाँ और हर दिन योग करने से शारीरिक और मानसिक सेहत में फायदा पहुंचता है। जी दरअसल योगा के कई पोज होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए किया जाता है। जी हाँ और इसमें एक पोज होता है हलासन  (plow pose) होता है जिसको करने से एक दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। जी दरअसल चेहरे पर ग्लो लाने के साथ-साथ यह पेट को फ्लैट करने में भी मदद करता है। अब हम आपको बताते हैं हलासन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे कितनी देर करना चाहिए.

जी दरअसल आने वाले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। जी हाँ और इसका मकसद होता है हर इंसान की जिंदगी में इसे शामिल करना। आपको बता दें कि योग के कई पोज में एक पोज हलासन का भी होता है और इसके कई फायदे होते हैं।

चेहरे पर चमक बढ़ाता, बाल गिरने से रोकता है- हलासन को हर रोज 10 मिनट करने से चेहरे में ग्लो आती है। जी हाँ और इसके पीछे वजह है ब्लड सर्कुलेशन का अच्छी तरह होना। आपको बता दें कि हलासन करने से ब्लड फॉलो बेहतर होता है। इससे स्किन टाइट होती है और इसी के साथ पिंपल और झुर्रियों से राहत मिलती है। केवल यही नहीं बल्कि यह बाल झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है।

पीठ का दर्द होता है दूर- हलासन करने से पीठ और रीढ़ की मांसपेशियां मजबूत होती है। जी हाँ और यह कमर दर्द में राहत देता है। अगर आप पीठ दर्द की समस्या से ग्रसित हैं तो हलासन के लिए अपने डेली रुटीन से बस कुछ मिनट का वक्त निकालें। 

पेट कम करने में करता है मदद- हलासन करने से बढ़ते हुए वजन से निजात मिलता है। जी हाँ और इसको करने के साथ पेट की चर्बी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

पेट के विकार को करता है दूर- हलासन पेट संबंधित विकार को दूर करता है। जी हाँ और इस योगा पोज को करने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। इसको करने से पेट, आंत समेत कई अंग उत्तेजित हो जाते हैं। जी हाँ और ऐसा करने से पाचन क्रिया सही हो जाती है। गैस , एसिडिटी और कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

ब्‍ल्‍ड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं इस फूल के बीज, जानिए अन्य चौकाने वाले फायदे

बरसात में मिलने वाले स्वीट कॉर्न खाने से मिलते हैं सेहत को बड़े फायदे

मुंह में छाले होते हैं माउथ कैंसर का संकेत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -